Jolly LLB 3 Teaser: अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला स्टारर फिल्म जॉली एलएलबी 3 का टीजर दर्शकों के सामने है, जिसे देखने के बाद यह कहना लाजमी है कि इस दफा तीन गुना ज्यादा मजा आने वाला है। फिल्म जॉली एलएलबी 3 के टीजर में अरशद वारसी और अक्षय कुमार के बीच तगड़ी भिड़ंत देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से सौरभ शुक्ला का पारा बढ़ता नजर आ रहा है। फिल्म जॉली एलएलबी 3 का डायरेक्शन सुभाष कपूर ने किया है, जो 19 अगस्त के दिन रिलीज होगी।