Exclusive: 'हक' में अपने रोल पर इमरान-यामी ने तोड़ी चुप्पी, 8 घंटे की शिफ्ट पर कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की अपकमिंग फिल्म हक (Haq) रिलीज से पहले काफी चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच इमरान हाशमी और यामी गौतम ने टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार (Navika Kumar) को दिए इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान इमरान हाशमी और यामी गौतम ने कई सवालों के जवाब दिए। इमरान हाशमी और यामी गौतम ने इस फिल्म को चुनने की वजह बताई। तो वहीं यामी गौतम ने 8 घंटे की शिफ्ट पर चुप्पी तोड़ी। तो चलिए जानते हैं इमरान हाशमी और यामी गौतम ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या खुलासा किया।