Ganesh Chaturthi 2025: तलाक की खबरों के बीच गोविंदा ने मनाई पत्नी सुनीता संग गणेश चतुर्थी

Ganesh Chaturthi 2025: अभिनेता गोविंदा की जिंदगी से जुड़ी एक खबर बीते दिनों लीक हुई थी, जिसमें बताया गया था कि वो पत्नी सुनीता के साथ तलाक लेने वाले हैं। इन खबरों पर पानी फेरते हुए गोविंदा-सुनीता ने न केवल साथ में गणेश चतुर्थी मनाई बल्कि तलाक की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी। गोविंदा और सुनीता ने बताया कि दोनों पहले की ही तरह साथ हैं और दोनों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है। गणेश चतुर्थी के मौके पर गोविंदा-सुनीता को साथ देखकर फैंस खुश हैं और इनके लिए दुआएं मांग रहे हैं।