Exclusive: बिग बॉस के घर में अपना 38वां जन्मदिन मनाएंगे बसीर अली, सलमान खान की गाली सुनने के लिए हैं बेताब

रियालिटी शो के किंग बसीर अली, जो 5 शो के बाद अपना छठा शो बिग बॉस 19 करने के लिए तैयार हैं। एक्टर सलमान खान के शो में जाने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसी बीच बसीर ने टेली टॉक के साथ एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने पास्ट के साथ-साथ शो में टिके रहने के लिए अपनी स्ट्रैटजी के बारे में भी खुलकर बताया। एक्टर ने अभी से ही अपने लड़ाई के मुद्दे भी बता दिए हैं। बसीर का कहना है कि वो बिग बॉस 19 में एक नई पर्सनालिटी दिखाएंगे। साथ ही उनके अंदर फेवरेट कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला की झलक भी नजर आएगी।