अभिषेक कुमार ने रिवील किया वेडिंग प्लान, बोले "40 साल तक..."

बिग बॉस 17 से लोगों के बीच चर्चा में आए अभिषेक कुमार ने टेली टॉक इंडिया की टीम से पति पत्नी और पंगा के फिनाले एपिसोड के दौरान बात की और अपने वेडिंग प्लान रिवील किए। अभिषेक ने हमें बताया कि वो आने वाले दिनों में शादी करने की नहीं सोच रहे हैं और 40 की उम्र तक कुंवारे ही रहना चाहते हैं। अभिषेक कुमार के इस खुलासे के बाद कई सारे लोग हैरान रह जाएंगे क्योंकि ऐसी कई लड़कियां हैं जो उनसे शादी का ख्वाब देखती हैं।