Doree 2: डोरी और मान के बीच लगी रोमांस की चिंगारी, जल-भुनकर राख हुई काव्या

टीवी के चर्चित सीरियल 'डोरी 2' में इन दिनों लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। शो में अभी तक दिखाया गया कि डोरी और मान ने कॉन्ट्रैक्ट के तहत शादी कर ली है। लेकिन अब शादी के बीच रोमांस की चिंगारी लगती नजर आ रही है। दरअसल, 'डरी 2' से जुड़ा बीटीएस वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों रोमांस में चूर नजर आए। वीडियो में डोरी और मान साथ में रोमांटिक डांस करते हुए नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री इस दौरान देखने लायक रही। वहीं उनका रोमांस देख काव्या के तन बदन में आग लग गई।