Bidi Song: इंटरनेट पर छाया दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का गाना, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Oct 13, 2025, 15:10 IST

Bidi Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव का एक गाना 'बीड़ी' बड़ी तेजी से यूट्यूब पर फैन्स द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस गाने में दिनेश लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री गाने में उनके फैन्स को पसंद आ रही है। इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। इस गाने के वीडियो को 52 लाख लोग देख चुके हैं। यहां देखिए ये शानदार गाना...