Mannat Spoiler: टीवी धारावाहिक मन्नत में इन दिनों एक साथ कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ मन्नत-विक्रांत की शादी का ट्रैक चल रहा है तो वहीं दादी अस्पताल में है। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को ये दोनों ट्रैक मिलते दिखाई देंगे। दर्शक मन्नत-विक्रांत की शादी देख रहे होंगे तभी उसमें ड्रामा हो जाएगा। इसी बीच दादी की लाश भी अस्पताल से घर आ जाएगी, जिसके बाद तो सब हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्या दादी की लाश देखने के बाद घरवाले मन्नत-विक्रांत की शादी रोक देंगे? ये देखना दिलचस्प रहेगा।