आंखों से नहीं रुकेंगे आंसू, सुनिए Chand Mera Dil का नया गाना Aitbaar

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री एक वक्त रोमांटिक मूवीज बनाने के लिए जानी जाती थी, जिसने पिछले कुछ वक्त से ये फिल्में बनानी बंद सी कर दी हैं लेकिन बीते साल आई सैयारा से एक दफा फिर से रोमांटिक फिल्मों का सिलसिला शुरू हुआ है। इस सिलसिले को करण जौहर के बैनर की चांद मेरा दिल आगे बढ़ाने आ रही है, जिसमें लक्ष्य और अनन्या मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म चांद मेरा दिल के मेकर्स ने नया गाना ऐतबार रिलीज किया है, जिसे सुनकर सच्चे आशिकों की आंखें नम होना लाजमी है। ऐतबार गाना जल्द ही म्यूजिक चार्ट में टॉप पर नजर आएगा क्योंकि इसका म्यूजिक और बोल बेहद कमाल के हैं।