Bigg Boss 19 Update : मृदुल तिवारी के घर से निकलते ही गौरव की आँखों से नहीं रुके आँसू

टीवी के मजेदार शो बिग बॉस 19 के पिछले एपिसोड में जमकर ड्रामा देखने को मिला। घर के अंदर लाइव ऑडियंस का आना हुआ और मृदुल तिवारी का जाना हुआ। मृदुल तिवारी के जाने से घरवालों को बड़ा झटका लगा। सबसे ज्यादा दिल तो गौरव खन्ना का टूटा, क्योंकि मृदुल और गौरव दोनों ही घर में एक-दूसरे के साथ रहते थे। मृदुल ने जाते-जाते गौरव खन्ना के पैर छूए और उन्हें अपना बड़ा भाई बताया। इसी के साथ घर के अंदर भी जमकर तमाशा हुआ, जिसमें अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और कुनिका की बातें हुईं।