सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स जहां शो में रहकर गेम खेल रहे हैं तो वहीं उन्हें समर्थन करने वाले बाहर रहकर भी खूब जोरों-शोरों पर आगे आ रहे हैं। इन दिनों अमाल मलिक की आंटी रोशन गैरी काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू के दौरान जीशान कादरी पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि जीशान कादरी लोगों की नजरों में अपनी दोस्ती को खराब दिखा रहे हैं। रोशन गैरी ने तान्या मित्तल और अमाल मलिक की बॉन्डिंग के बारे में भी बातचीत की।