Bigg Boss 19: गौरव खन्ना ने जीती पहली 'टिकट टू फिनाले', फाइनलिस्ट बन जमाई धाक

सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, गेम और पेचीदा होता जा रहा है। जहां अभी बिग बॉस 19 में टिकट टू फिनाले की दावेदारी का टास्क हुआ था, जिसमें अशनूर कौर, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट ने जीत दर्ज की। लेकिन अब खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 19' में एक्टर गौरव खन्ना को टिकट टू फिनाले तक मिल चुकी है, जिससे उन्होंने फिनाले तक अपनी राह तय कर ली है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वह शो में जीत दर्ज कर पाते हैं या नहीं।