Bigg Boss 19 में किस्मत आजमाएंगे ये सितारे, सलमान के शो में खेलेंगे राजनीति के दांव-पेंच

सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 19' के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। अभी तक कई सितारों के नाम 'बिग बॉस 19' के लिए सामने आ चुके हैं। यूं तो मेकर्स ने कई स्टार्स को अप्रोच किया था, लेकिन कुछ ही सितारे ऐसे रहे जिन्होंने 'बिग बॉस 19' में जगह बनाई। इस लिस्ट में गौरव खन्ना से लेकर हुनर हाली तक का नाम शामिल है। उनके अलावा सिवेत तोमर, अश्नूर कौर और धीरज धूपर जैसे स्टार्स को भी 'बिग बॉस 19' के लिए कंफर्म बताया जा रहा है। बता दें कि शो 24 अगस्त को टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।