बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का देहांत, पानी में डूबने से हुई मौत

बंगाली टीवी दुनिया के फ़ेमस एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 29 मार्च को निधन हो गया है, जिसके चलते उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर चुका है। 43 वर्षीय एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी दीघा में अपने सीरियल 'भोले बाबा पार करेगा' की शूटिंग कर रहे थे। तभी राहुल पानी में उतर गए और वे डूबने लगे। शो का मौजूदा क्रू उन्हे बचाने पानी में कूदे और अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में इस समय राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत के कारण दुख में डूबा हुआ है।