Aukaat Ke Bahar Trailer :अमेज़न एमएक्स प्लेयर ने अपने नए कैंपस ड्रामा ‘औकात के बाहर’ की घोषणा कर दी है। यह सीरीज कॉलेज लाइफ की दोस्ती, रोमांस, ईगो क्लैश और राजनीति से भरी उन भावनाओं को दिखाती है जिनसे हर युवा गुजरता है। शो में एल्विश यादव पहली बार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, उनके साथ मल्हार राठौड़, हेतल गाडा, निखिल विजय और केशव साधना भी नजर आएंगे।कहानी राजवीर अहलावत (एल्विश यादव) से शुरू होती है, जो हरियाणा का एक सीधा-सादा लेकिन गुस्सैल लड़का है। दिल्ली के मशहूर कॉलेज में आने के बाद फ्रेशर पार्टी में उसका मज़ाक उड़ा दिया जाता है। इसके बाद वह अपनी सीनियर अंतरा शुक्ला (मल्हार राठौड़) को इंप्रेस करने की शर्त लगा लेता है। शुरुआत में यह बस एक चैलेंज होता है, लेकिन धीरे-धीरे यह इमोशन, ईगो और प्यार की गहरी कहानी बन जाती है।‘औकात के बाहर’ कैंपस लाइफ की ऊर्जा और युवाओं की असल संघर्षों को बखूबी दिखाती है।