टीवी दुनिया के कपल्स अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अभी हाल ही में सीरियल 'अनुपमा' फ़ेम एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संदीप बसवाना संग सात फेरे लिए। संदीप और अश्लेषा बीते 23 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। वहीं आपको इस बताने वाले हैं उन अन्य टीवी कपल्स का नाम भी जो सालों तक बिना शादी के एक छत के नीचे रहे और फिर शादी की। लिस्ट में कृष्णा अभिषेक कश्मीरा शाह और हिना खान रॉकी जायसवाल का नाम शामिल है।