भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर खुशी से झूम उठे ये टीवी स्टार्स, जमकर किया सेलिब्रेशन

TV Actors Reaction on India Victory: कल इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। पूरा देश इस जश्न में डूबा हुआ है। इसी के साथ खुद टीवी के सेलेब्स भी इस जश्न को मनाने से रोक नहीं पाए। अर्जुन बिजलानी, सृष्टि रोड जैसे कई सेलेब्स ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। जय भानुशाली ने तो दुबई पहुंचकर लाइव मैच देखा था। सिर्फ यही नहीं शूट के दौरान काम्या पंजाबी ने पूरा मैच देखा।