Kaal Trighori Teaser: 'काल त्रिघोरी' का डरा देने वाला टीजर रिलीज, खौफ में आ गए लोग

Kaal Trighori Teaser: अरबाज खान की सुपरनैचुरल हॉरर ड्रामा काल त्रीघोरी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में अरबाज खान, रितुपर्णा सेनगुप्ता, आदित्य श्रीवास्तव और महेश मांजरेकर जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। इस बीच फिल्म का धांसू टीजर रिलीज हो गया है, जिसे देखकर लोग खौफ में आ गए हैं। फिल्म दर्शकों को एक डरावने संसार में ले जाती है। फिल्म पौराणिक कथाओं और अलौकिक शक्तियों को दिखाती है। मूवी के टीजर को लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि लोग फिल्म को कितना प्यार देते हैं। बता दें कि अरबाज खान की ये सुपरनैचुरल फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होगी।