Anupamaa: राही बढ़ाएगी अनुपमा की तरफ दोस्ती का हाथ! बा फिर होंगी अंश और प्रार्थना की शादी के खिलाफ

स्टार पल्स के सुपरहिट शो "अनुपमा" में अब काफी कुछ मजेदार देखने को मिलेगा। आज के महा एपिसोड में हम एक से एक मेलोड्रामा देखने वाले हैं। जहां एक तरफ राही और अनुपमा शादी तक एक साथ रहने के लिए सौदा करते हैं। वहीं दूसरी तरफ बा अपने पड़ोसी से भिड़ जाती हैं। पड़ोसी बा को प्रेगनेंट बहु लाने पर बहुत खरी-खुटी सुनाने लगते हैं, लेकिन बा अनुपमा का मशहूर डायलोग मारते हुए बोलती हैं कि "मैं अंश की शादी कब करुं, कहा करुं, जैसै भी करुं, प्रार्थना के साथ करुं या किसी और के साथ करुं" आपको क्या।सीरियल में आगे इससे ओर कई ज्यादा दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेगा, जहां राही और परी मेहंदी फंक्शन में पहुचेंगी तो सरीता को हार देखकर लालच आएगा।