Sadiya Kariya Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर अंकुश राजा के नए गाने 'सड़िया करिया' ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा दी है। इस गाने को हरकोई पसंद कर रहा है। गाने में अंकुश राजा और अनिषा पांडे की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है। इस गाने को अंकुश सिंह राजा ने करिश्मा कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल यादव लल्लू ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक श्याम सुन्दर ने दिया है। यहां देखिए इस भोजपुरी गाने का शानदार वीडियो...