Call Me Bae Season 2: एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने वेब सीरीज कॉल मी बे से सबका दिल जीत लिया था। अब प्राइम वीडियो ने इस सीरीज के दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया है। बे अब राज करने को तैयार है लेकिन फेम के साथ-साथ परेशानियां भी आती हैं। उसकी पर्सनल लाइफ में ड्रामा और भी ज्यादा उलझा हुआ है क्योंकि बे अपने वापस लौटे एक्स-हसबैंड और अपने बॉस के बीच फंस गई है। जब बे को लग रहा था कि उसकी बहनों वाली दोस्ती पक्की है, तभी एक 'नई बहन' आ जाती है और बहनचारा टूटने लगता है। प्यार जंग है। काम जंग का मैदान है।