आमिर खान ने फैसल के आरोपों का दिया मुंह तोड़ जवाब, बोले 'यह बहुत दुख...'

एक्टर और आमिर खान के भाई फैसल खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी फैमिली पर ऐसा आरोप लगाया है, जिसे सुनते ही सभ हैरान हो गए। जी हां अभी हालिया इंटरव्यू में फैसल ने आमिर खान और अपनी फैमिली पर आरोप लगाते हुए बोला कि वो लोग मुझे पागल बताते थे और कहते थे कि मुझे सिजोफ्रेनिया है। एक्टर ने यह भी कहा कि आमिर खान ने मुझे एक साल तक घर में कैद करके रखा था। हालांकि खुद आमिर खान और उनके पूरे परिवार वालों ने फैसल के इस आरोप को खारिज कर दिया और इसी के साथ एक बयान निकाला, जिसमें उन्होंने फैसल के इस आरोपों को गलत ठेहराया और मीडिया से यह अनुरोध किया कि वो हमारे निजी मामले को गपशप ना बनाए।