Tu Hi Disda Song: झरने के नीच अक्षय ने वामिका संग किया रोमांस, भूत बंगला के गाने का टीजर रिलीज

Bhooth Bangla song: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब है। इस बीच फिल्म के सॉन्ग 'तू ही हिस्दा' का टीजर रिलीज हो गया है, जो कि यूट्यूब की दुनिया में वायरल हो रहा है। इसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी के साथ झरने के नीचे रोमांस करते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार और वामिका का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि कल यानी 24 मार्च को ये सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज होगा।