Mere Dubale Piya Song: अक्षरा सिंह ने किया जबरदस्त डांस, लोकेश साहनी संग वायरल हुआ गाना

Mere Dubale Piya Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बीते कई सालों से सिंगिंग की दुनिया में भी खूब नाम कमा रही हैं। इन दिनों अक्षरा सिंह का एक नया गाना 'मेरे दुबले पिया' बड़ी तेजी से यूट्यूब पर पसंद किया जा रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। गाने में अक्षरा सिंह के साथ लोकेश साहनी नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी गाने में परफेक्ट लग रही है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ही अपनी आवाज दी है। गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...