CM Yogi Jaunpur Visit News: जौनपुर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है, जिसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सीएम आज दोपहर 11:20 बजे तय है। वे हेलीकॉप्टर से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा उत्तर का पुरवा के मैदान में बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे।
सुरक्षा चाक चौबंद
हेलीपैड से उतरने के पांच मिनट बाद यानी 11:25 बजे मुख्यमंत्री, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गिरीश चंद्र यादव के समसपुर पनियरिया (पोस्ट गडैला) स्थित आवास के लिए रवाना होंगे। पूरे रूट पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है, ताकि VVIP मूवमेंट बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।
DM-SP ने की तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और अन्य तैयारियों की बारीकी से जांच की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं और किसी प्रकार की कमी न रहने पाए।
निरीक्षण के दौरान SDM सदर, ASP ग्रामीण और संबंधित विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े सभी इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जौनपुर जिले में छोटा लेकिन महत्वपूर्ण दौरा निर्धारित है। उनका कार्यक्रम सुबह 11:20 बजे ग्राम भकुरा उत्तर का पुरवा (सरायख्वाजा) स्थित खेल मैदान के हेलीपैड पर उतरने से शुरू होगा। इसके बाद 11:25 बजे वे राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के आवास, समसपुर पनियरिया, पोस्ट गडैला के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:25 से 11:45 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। 11:45 बजे मुख्यमंत्री आवास से वापसी करेंगे और 11:50 बजे हेलीपैड पहुंचकर हेलीकॉप्टर से आगे के लिए रवाना होंगे। जिले के अधिकारियों ने इस दौरे को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और प्रशासन सतर्कता के साथ तैनात है।
