UP Weather: यूपी में शीतलहर ने बढ़ाई कंपकंपी, अयोध्या रहा सबसे सर्द; अभी और जोर पकड़ेगी ठंड

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 December-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल प्रदेश के लोग कड़ाके की ठंड झेल रहे हैं। कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव भी महसूस हो रहा है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 December-2025: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। खासतौर पर पूर्वी और मध्य यूपी में जोरदार सर्दी पड़ रही है। कई जिले शीतलहर की चपेट में बने हुए हैं। जिससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से नीचे पारा बना हुआ है। दिन की तुलना में लोगों को रात में ठंड ज्यादा सता रही है। दिन में अभी भी अच्छी धूप निकल रही है। जिससे ठंड से राहत बनी हुई है। फिलहाल प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिस कारण कई जगहों के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आगामी 2-3 दिन में फिर से तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी।

winter india

यूपी में आज का मौसम (फाइल फोटो | PTI)

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा भी छाया रहेगा। रविवार को यूपी में सबसे सर्द रात अयोध्या में रही। यहां का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके बाद इटावा में 6.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। बरेली, बाराबंकी और प्रयागराज में भी 10 डिग्री के अंदर न्यूनतम पारा रहा। आईएमडी के अनुसार यूपी में आने वाले दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। 13 दिसंबर तक प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

End of Feed