रोशनी ज्यादा है हल्का बल्ब लेकर आओ...; सुहागरात की नाइट दूल्हा गायब; 'बीवी' करती रही इंतजार

यूपी के मेरठ में शादी की रात से गायब हुए दूल्हे को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, युवर मोहसिन बल्ब खरीदने के बहाने घर से बाहर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

मेरठ : शहर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी शादी की रात अपने घर से गायब हो गया। हालांकि, गायब होने के तीन दिन बाद हरिद्वार में पाया गया। मीडिया खबरों के मुताबिक, मोहसिन (26) का 27 नवंबर की देर रात अपनी शादी की रस्में खत्म होने के कुछ ही देर बाद लापता हो गया था। मोहसिन बल्ब खरीदने के बहाने घर से बाहर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। लिहाजा, परिवार ने स्थानीय पुलिस थाने पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

Meerut Missing groom Case.

(सांकेतिक फोटो-Istock)

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शादी की रात (सुहागरात), मोहसिन की पत्नी ने एक छोटा बल्ब लाने के लिए भेजा था। लेकिन, जब वो वापस घर नहीं लौटा तो घर वाले चिंतित हुए। उन्हें डर था कि कहीं कोई अनहोनी तो नहीं हुई। नहर और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन लगभग दो दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान हरिद्वार के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें मोहसिन देर रात गंग नहर के पास अकेले टहलते हुए दिखाई दे रहा था।

End of Feed