Eta Accident: एटा में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो बाइकों को मारी टक्कर; पत्रकार समेत 3 लोगों की मौत

एटा के मिरहची इलाके में कासगंज रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और घायल को इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

Eta Accident News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक पत्रकार समेत तीन युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Accident

एटा में दर्दनाक हादसा

सोरों गंगा से लौट रहे थे बाइक सवार

यह हादसा एटा जिले के मिरहची इलाके में हुई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात कासगंज रोड पर अमृतपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिल सवार कुछ युवक सोरों गंगा से तीर्थ यात्रा करके लौट रहे थे। रास्ते में कासगंज रोड पर अमृतपुर गांव के पास एक ट्रक ने उनकी गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

End of Feed