BHU में वाहन ने मारी छात्रा को टक्कर, सुरक्षा कर्मियों से भिड़े छात्र

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में हिंसा और भारी पुलिस कार्रवाई की वजह से माहौल खराब हो गया। एक स्टूडेंट को हॉस्टल के पास किसी वाहन से टक्कर लगने के बाद बवाल हो गया। जहां छात्र और सुरक्षाकर्मी आमने सामने आ गए। प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ है। कुछ छात्रों के घायल होने की खबरें भी आई हैं।

BHU violent clashes: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में मंगलवार देर रात छात्रों और सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प हुई, जिसमें पथराव हुआ और वाहन तथा कुर्सियां क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस और प्रादेशिक सशस्त्र पुलिस (PAC) की टीम ने तुरंत कैंपस में पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

bhu

BHU में बवाल (IANS)

क्या है मामला?

सूत्रों के अनुसार, राजा राम छात्रावास के पास उस समय तनाव बढ़ गया जब एक वाहन ने एक छात्रा को टक्कर मार दी। सूत्रों ने बताया कि जब छात्र शिकायत करने के लिए सुरक्षा कर्मियों के पास पहुंचे, तो उनके बीच तकरार हो गई, विवाद बढ़ गया और छात्रों ने एलडी गेस्ट हाउस के पास पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे संपत्ति को नुकसान हुआ।

End of Feed