जोमैटो और मैकडॉनल्ड्स पर लगा तगड़ा जुर्माना, वेज की जगह नॉनवेज फूड की कर दी थी डिलीवरी

जोमैटो ने कहा कि वह वकीलों की सलाह पर आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की प्रक्रिया में है। जोमैटो ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी। उपभोक्ता अदालत ने कहा कि जुर्माना और मुकदमे की लागत जोमैटो और मैकडॉनल्ड्स को संयुक्त रूप से अदा करना है।

Fine on Zomato Mcdonalds : ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने की सुविधा देने वाला प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) और रेस्टोरेंट पार्टनर मैकडॉनल्ड्स (Mcdonald's) पर शाकाहारी भोजन की जगह मांसाहारी भोजन की कथित गलत डिलीवरी के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जोधपुर के जिला उपभोक्ता विवाद निपटान मंच ने दोनों पर यह जुर्माना लगाया। जोमैटो ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी।

Zomato, Mcdonald's, जोमैटो, मैकडॉन्ल्ड्स,

ऑर्डर की डिलिवरी

कंपनी ने बताया कि जिला उपभोक्ता विवाद निपटान मंच (द्वितीय) जोधपुर ने जोमैटो और रेस्तरां भागीदार मैकडॉनल्ड्स पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के उल्लंघन को लेकर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही मुकदमे की लागत के रूप में 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। मैकडॉनल्ड्स के जरिए इस ऑर्डर की डिलिवरी की गयी थी। उपभोक्ता अदालत ने कहा कि मौद्रिक जुर्माना और मुकदमे की लागत जोमैटो और मैकडॉनल्ड्स को संयुक्त रूप से अदा करना है।

End of Feed