Zomato लेकर आया ‘Healthy Mode’ वाला शानदार फीचर, ऑर्डर से पहले ही पता लगेगा कि डिश ‘सेहतमंद’ है या नहीं

मेट्रो शहरों में हेल्दी फूड की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। युवाओं और लोगों की इसी बदलती सोच को ध्यान में रखते हुए नई सर्विस शुरू की है ताकि ग्राहक न केवल अपने पसंदीदा डिश को पा सकें बल्कि उनकी सेहत का भी आसानी से ध्यान रखा जा सके।

अगर आप ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप्स से खाने की बुकिंग करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। खानपान की आदतों में बदलाव और फिटनेस को लेकर लोगों में बढ़ती रुचि को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने एक नया कदम उठाया है। कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए हाल ही में एक नई सर्विस ‘Healthy Mode’ पेश की है। यह फीचर फूड की क्वालिटी चेक करने में ग्राहकों की हेल्प करेगा।

Zomato

जोमैटो ने लॉन्च किया धमाकेदार फीचर। (फोटो क्रेडिट-iStock)

आपको बता दें कि कंपनी की तरफ से इस फीचर को सब यह फीचर सबसे पहले गुरुग्राम में लॉन्च किया गया है। हालांकि कंपनी जल्द ही इस ‘Healthy Mode’ फीचर को दूसरे शहरों में भी लॉन्च करेगी। इस फीचर को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह कितना यूजफुल है और किस तरह काम करेगा? आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

End of Feed