UPI से गलत खाते में भेज दिया पैसा! तुरंत करें अब ये काम

Wrong UPI Transfer Recovery: यूपीआई से पैसे भेजना बेहद आसान है। एक व्यक्ति क्यूआर कोड स्कैन कर, मोबाइल नंबर या बैंक डिटेल्स की मदद से चुटकियों में इस काम को कर सकता है।

Wrong UPI Transfer Recovery: आज के समय में यूपीआई से पैसे भेजना बेहद आसान हो गया है। कुछ ही सेकंड में मोबाइल नंबर, UPI ID या QR कोड के जरिए किसी के भी खाते में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। लेकिन इसी सुविधा के साथ गलती की संभावना भी रहती है। कई बार जल्दबाजी में गलत UPI ID चुनने या गलत QR कोड स्कैन करने से रकम दूसरे खाते में चली जाती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल होता है कि गलत खाते में गए पैसे वापस कैसे मिलेंगे?

Wrong UPI Transfer Recovery

गलत अकाउंट में चले गए पैसे तो क्या करें (AI Generated Image)

तुरंत नहीं मिलते पैसे वापस

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि अगर आपने खुद सही तरीके से UPI PIN डालकर ट्रांजैक्शन को मंजूरी दी और पैसे गलत व्यक्ति के खाते में चले गए तो इसे एक सक्सेसफुल UPI ट्रांजैक्शन माना जाता है। इसलिए पैसे अपने आप तुरंत वापस आने की गारंटी नहीं होती। ऐसी स्थिति में जितनी जल्दी शिकायत दर्ज की जाए उतना बेहतर है।

End of Feed