EPF क्लेम ‘Under Process’ में अटका? ये आसान तरीका तुरंत दिलाएगा आपका पैसा

EPF का पैसा जरूरत के समय बहुत काम आता है, लेकिन कई बार क्लेम ‘Under Process’ में अटक जाता है और पैसे अकाउंट में आने में देर हो जाती है। अगर आपका PF भी लंबे समय से प्रोसेस में फंसा है, तो घबराने की जरूरत नहीं। कुछ आसान स्टेप्स और सही तरीके अपनाकर आप अपना क्लेम जल्दी मंज़ूर करवा सकते हैं और पैसा सीधे बैंक खाते में पा सकते हैं।

कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हर महीने PF (प्रॉविडेंट फंड) में पैसा जमा किया जाता है। लेकिन जब किसी जरूरी काम के लिए इस पैसे की जरूरत पड़ती है, तो PF निकालने में होने वाली देरी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है। अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि PF निकालने की प्रक्रिया पहले से काफी आसान और तेज हो चुकी है। अब PF क्लेम ऑनलाइन जमा करने पर आमतौर पर 10 दिनों के भीतर पैसा सीधे बैंक खाते में आ जाता है। लेकिन अगर आपने भी अपना ईपीएफ क्लेम किया है और वो अंडर प्रोसेस स्टेटस दिखा रहा है या आपका पैसा अटक गया है तो आइए बताते हैं कैसे आप इसे वापस पा सकते हैं?

EPFO Withdrawal

ऐसे चेक करें

आज PF से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं। कर्मचारी सिर्फ अपने UAN नंबर की मदद से UMANG ऐप या EPFO की वेबसाइट के जरिए क्लेम दर्ज कर सकते हैं। प्रोसेस भी बेहद सरल है बस सही फॉर्म चुनें, आवश्यक जानकारी भरें और क्लेम सबमिट कर दें। इसके बाद आपको एक Acknowledgement Number मिलता है, जिसकी मदद से आप क्लेम की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

End of Feed