Cash से क्यों बेहतर है आपका Debit Card! जानिए किन कामों में कर सकते हैं इस्तेमाल

आज के समय में बहुत कम लोग कैश का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि बहुत से काम ऑनलाइन पेमेंट के साथ पूरे हो जाते हैं। आप बहुत से कामों में अपना डेबिट कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।

डिजिटल पेमेंट के बढ़ते चलन के बीच आज डेबिट कार्ड (Debit Card) लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। पहले जहां ज्यादातर लेनदेन कैश में किए जाते थे, वहीं अब खरीदारी, ट्रैवल बुकिंग और ऑनलाइन पेमेंट जैसे कई काम डेबिट कार्ड के जरिए आसानी से हो जाते हैं। हालांकि छोटी-मोटी खरीदारी के लिए अभी भी कैश का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कई ऐसे मौके होते हैं जब डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में आपको यही बताने जा रहे हैं कि कौन-से मौकों पर कैश (Cash) की जगह डेबिट कार्ड इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है-

Debit Card Benefits

डेबिट कार्ड का किन कामों में करें इस्तेमाल (AI Generated Image)

महंगे सामान की खरीदारी

अगर आप कोई महंगा इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल फोन, घरेलू उपकरण या दूसरी बड़ी खरीदारी कर रहे हैं, तो डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना बेहतर हो सकता है। कई बैंक अपने डेबिट कार्ड ग्राहकों को कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स और विशेष छूट प्रदान करते हैं। महंगी खरीदारी पर मिलने वाले ये फायदे नकद भुगतान करने पर उपलब्ध नहीं होते।

End of Feed