EPF Interest Rate: आपके PF खाते में कब जमा होगा ब्याज, EPFO ने बता दी पूरी बात, ऐसे करें चेक

EPF Interest Rate: ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए ब्याज दर पिछले वर्ष की 8.15 फीसदी से बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दी है। लेकिन सभी पीएफ खाताधारकों के मन में एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर ब्याज का पैसा उनके खाते में कब जमा होगा।

EPF Interest Rate: फरवरी 2024 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने भविष्य निधि (PF) में जमा रकम पर वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर की घोषणा की थी। ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए ब्याज दर पिछले वर्ष की 8.15 फीसदी से बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दी है। लेकिन सभी पीएफ खाताधारकों के मन में एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर ब्याज का पैसा उनके खाते में कब जमा होगा। इस बारे में ईपीएफओ ने एक्स (पहले ट्विटर) पर जानकारी दी है और बताया है कि उनके खाते में आखिर कब तक ब्याज की राशि जमा होगी।

EPF Interest Rate:

कब तक जमा होगा ब्याज

EPFO ने बताया है कि ब्याज जमा करने प्रक्रिया पाइपलाइन में है और जल्द ही खाताधारकों के खाते में दिखेगा। सभी सदस्यों को ब्याज की पूरी राशि मिलेगी। उन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज मार्च 2024 तक ईपीएफओ के 28.17 करोड़ सदस्यों के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है।

End of Feed