PM SVANidhi Scheme: व्यापार के बिना किसी गारंटी के लोन दे रही सरकार, जानें- कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 20, 2024, 04:49 PM IST

PM SVANidhi Scheme: केंद्र सरकार ने इस स्कीम को रेहड़ी-पटरी वालों के लिए शुरू किया था, जिनका धंधा कोविड के दौरान बर्बाद हो गया था। स्ट्रीट वेंडर को दोबारा कारोबार शुरू करने के लिए सरकार ने पीएम स्वनिधि की शुरुआत की थी। ​अगर आप इस स्कीम के जरिए लोन लेना चाहते हैं, तो आधार कार्ड जरूरी है।

PM SVANidhi Scheme: देश के छोटे व्यवसयियों को को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार एक स्कीम चला रही है। इस स्कीम के जरिए सरकार उन्हें आर्थिक रूप से मदद करती है। इस स्कीम का नाम है पीएम स्वनिधि योजना है। दरअसल, केंद्र सरकार ने इस स्कीम को रेहड़ी-पटरी वालों के लिए शुरू किया था, जिनका धंधा कोविड के दौरान बर्बाद हो गया था। स्ट्रीट वेंडर को दोबारा कारोबार शुरू करने के लिए सरकार ने पीएम स्वनिधि की शुरुआत की थी। इस स्कीम के जरिए सरकार सस्ते दर पर लोन प्रदान करती है।

PM Svanidhi Scheme loan

कितना मिलता है लोन

पीएम स्वनिधि स्कीम के जरिए व्यापार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये का लोन बिना किसी गारंटी के मिलता है। जब एक बार आप 10 रुपया चुका देता है, तो आप डबल रकम के लोन के लिए योग्य हो जाते हैं। इस स्कीम के जरिए आसानी से 50 रुपये तक का लोन ले सकते हैं। खास बात यह है कि सरकार लोन के ब्याज पर सब्सिडी प्रदान करती है।

End of Feed