Indian Railways: चुटकियों में कटेगा तत्काल में कंफर्म टिकट! IRCTC Master List का करें उपयोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 10:42 PM IST

Indian Railways: त्योहारों के सीजन में कंफर्म टिकट के साथ भारतीय रेलवे की ट्रेनों में सफर करना एक सपने से कम नहीं होता है। अगर अचानक से आपने यात्रा का प्लान बना लिया तो टिकट मिलने में सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन IRCTC Master List इसे काफी आसान बना देती है।

Indian Railways: त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में वेटिंग सैकड़ों हो जाती है, कंफर्म टिकट पाना एक युद्ध जीतने के बराबर होता है। ऐसे में अगर आपने अचानक से यात्रा का प्लान बना लिया हो तो कंफर्म टिकट के लिए आईआरसीटीसी मास्टर लिस्ट (IRCTC Master List) काफी मदद कर सकती है।

irctc master list

कैसे करें आईआरसीटीसी मास्टर लिस्ट का उपयोग

आईआरसीटीसी मास्टर लिस्ट (IRCTC Master List) क्या है

मास्टर लिस्ट एक ऐसी सुविधा है जो आईआरसीटीसी के अकाउंट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन टिकट काटने के समय इसका प्रयोग किया जा सकता है।मास्टर लिस्ट फीचर के तहत आप अपने सभी यात्रियों का विवरण पहले से भर सकते हैं। इसके बाद जब भी आप टिकट बुक करेंगे तो आपको अलग-अलग डिटेल नहीं भरनी होगी। इससे काफी समय की बचत होगी, जो तत्काल टिकट काटने के समय सबसे जरूरी बात है। इस फीचर से टिकट बुकिंग और भी आसान हो जाती है।

End of Feed