ट्रेनों को कई खतरों से बचाने वाला ‘Kavach’ सिस्टम क्या है और कैसे करता है काम

What is Indian Railways Kavach System: कवच सिस्टम भारतीय रेलवे की एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि है, जो ट्रेनों को और अधिक सुरक्षित बनाता है। यह सिस्टम न सिर्फ स्पीड और सिग्नल को नियंत्रित करता है, बल्कि जरूरत पड़ने पर खुद ही ट्रेन को रोककर दुर्घटनाओं को टाल देता है। आने वाले समय में इसका विस्तार पूरे देश में होने से रेल यात्रा और भी सुरक्षित हो जाएगी।

What is Indian Railways Kavach System: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार नई तकनीकों को अपनाता है। इसी दिशा में ‘कवच’ (Kavach) एक महत्वपूर्ण तकनीक है। भारतीय रेलवे द्वारा विकसित यह एक स्वदेशी Automatic Train Protection (ATP) सिस्टम है, जिसका उद्देश्य ट्रेनों को सुरक्षित तरीके से चलाना और दुर्घटनाओं को रोकना है। कवच को ‘सुरक्षा की ढाल’ कहा जाता है क्योंकि यह ट्रेनों को कई खतरों से बचाता है।

What is Indian Railways Kavach System

भारतीय रेलवे का ‘कवच’ सिस्टम क्या है (Photo: iStock)

कवच सिस्टम क्या करता है?

कवच एक ऐसा सिस्टम है जो ट्रेन की स्पीड, सिग्नल और दूरी पर लगातार नजर रखता है। अगर लोको पायलट किसी सिग्नल को नजरअंदाज करता है या ट्रेन निर्धारित गति से ज्यादा तेज चलती है, तो यह सिस्टम खुद ही ब्रेक लगा देता है और ट्रेन को सुरक्षित रोक देता है। इसका मुख्य उद्देश्य सिग्नल पासिंग (SPAD) जैसी गलतियों को रोकना, ट्रेन की गति को नियंत्रित करना और टकराव (collision) की संभावना को खत्म करना है, जिससे ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बन सके।

End of Feed