USB Heated Shawl Electric Heating Blanket: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत देश के कई राज्यों में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपना रहे हैं। वहीं बाजार में एक शॉल (Shawl) आया है, जो आपको कड़ाके की इस ठंड से बचा सकता है। ये ऑनलाइन (Online) और ऑफलाइन (Offline) दोनों तरीकों में उपलब्ध है।
USB Heated Shawl Electric Heating Blanket
दरअसल इस शॉल को यूएसबी इलेक्ट्रिक शॉल कहते हैं। आपको सबसे पहले इस शॉल को ओढ़ने के बाद यूएसबी से कनेक्ट करना होगा, यूएसबी से कनेक्ट करने के बाद ये गर्म होना शुरू हो जाता है। गर्म होने के बाद ये शॉल आपके शरीर को अच्छे से गर्म रखेगा। ये शॉल प्रीमियम क्ववालिटी वाले आलीशान कपड़े और हाई क्वालिटी के कार्बन फाइबर से बना है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों में इस यूएसबी इलेक्ट्रिक शॉल पर छूट भी मिल रही है। ऑनलाइन में ये शॉल आप Amazon से खरीद सकते हैं। Amazon में आपको कई तरह के यूएसबी इलेक्ट्रिक शॉल मिलेंगे, जिनकी कीमत अलग- अलग है। साथ ही Amazon काफी बढ़िया डिस्काउंट भी दे रहा है। अगर प्राइस की बात करें तो आपको यहां 6,000 रुपए से यूएसबी इलेक्ट्रिक शॉल मिलना शुरू हो जाएंगे।
बता दें कि आप इस यूएसबी इलेक्ट्रिक शॉल को कनेक्ट करने के लिए आप पावर बैंक, लैपटॉप या फिर किसी दूसरे डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही आप इसे सीधे चार्ज से भी कनेक्ट कर सकते हैं। अगर आप किसी को कुछ गिफ्ट करना चाह रहे हैं तो ये एक बढ़िया ऑप्शन है।
