H-1B वीजा के लिए बंद होने वाला है रजिस्ट्रेशन, अमेरिका में नौकरी के लिए जरूरी

US H-1B visas Registration: ​एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी वर्कर को विशेष कारोबार में नियुक्त करने की अनुमति देता है। टेक कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस नीति पर निर्भर हैं।

US H-1B visas Registration: अमेरिका में काम करने के लिए विदेशी वर्कर्स को एच-1बी वीजा की जरूरत पड़ती है। इसे मिलने के बाद ही किसी और देश का नागरिक अमेरिका में नौकरी कर सकता है। वित्त वर्ष 2025 के के लिए सबसे अधिक मांग वाले एच-1बी वीजा के लिए शुरुआती रजिस्ट्रेशन की तारीख 22 मार्च को खत्म होने वाली है। अमेरिकी सिटीजनशिप और इमिग्रेशन सर्विस (USCIS) ने इस सबंध में जानकारी दी है।

US H 1B visas foreign guest workers

कहां उपलब्ध है फॉर्म

USCIS के अनुसार, इस अवधि के दौरान संभावित आवेदकों तथा कानूनी प्रतिनिधियों को चयन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन करने और रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करने के लिए उसके एक ऑनलाइन अकाउंट का उपयोग करना होगा। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गैर-आप्रवासी वर्कर के लिए आवेदन फॉर्म आई-129 और प्रीमियम सेवा के लिए आवेदन फॉर्म आई-907 अब USCIS के ऑनलाइन अकाउंट पर उपलब्ध है।

End of Feed