UPI Payment Fee: आपके लिए क्या बदलेगा? पेट्रोल, स्कूल फीस और बड़े पेमेंट पर कितना चार्ज लगेगा, 20 जरूरी सवालों के जवाब

UPI MDR शुल्क के 20 जरूरी सवालों के जवाब। RuPay क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कितना चार्ज लगेगा। इसके अलावा पेट्रोल पंप, स्कूल फीस, बिजली बिल पेमेंट को लेकर क्या-क्या बदला है।

UPI से पेमेंट करने वाले करोड़ों लोगों के लिए Merchant Discount Rate यानी MDR को लेकर कई सवाल सामने आ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अब UPI से पैसे भेजने या QR कोड स्कैन करके सामान खरीदने पर ग्राहक से कोई अतिरिक्त पैसा लिया जाएगा? दिए गए फ्रेमवर्क के मुताबिक आम ग्राहक के लिए UPI पेमेंट फ्री रहेगा। MDR का प्रावधान मुख्य रूप से व्यापारी यानी Merchant और UPI के पेमेंट इकोसिस्टम से जुड़ा है।

UPI Payment MDR Fee

क्या दुकानदार ग्राहक से यह चार्ज वसूल सकता है?Photo-AI

नया MDR फ्रेमवर्क 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने की बात कही गई है। इसमें सामान्य Person-to-Merchant यानी P2M ट्रांजैक्शन पर ₹2,000 से ज्यादा की पेमेंट के लिए 0.4% MDR का प्रावधान है। वहीं ₹75,000 या उससे ज्यादा की पेमेंट पर MDR अधिकतम ₹300 तक सीमित रहेगा।

End of Feed