UPI पेमेंट क्यों अटक जाती है? कैसे पाएं अपना पैसा वापस

UPI Payment Failed but Money Deducted: आज के डिजिटल दौर में हम चाय की टपरी से लेकर बड़े मॉल्स तक हर जगह UPI का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मुसीबत तब आती है जब मोबाइल स्क्रीन पर 'Payment Processing' का पहिया घूमने लगता है। क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि बैंक अकाउंट से पैसे कट गए, लेकिन सामने वाले को पेमेंट नहीं मिली? अगर हां तो आपको UPI पेमेंट अटकने के कारण जरूर जानने चाहिए।

UPI Payment Failed but Money Deducted: UPI पेमेंट आमतौर पर बहुत तेज और आसान होती है, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि पेमेंट अटक जाती है। ऐसे में बहुत से लोगों को लगता है कि उनका पैसा डूब गया। हालांकि, ऐसा होता नहीं है। ज्यादातर मामलों में पैसा कहीं गायब नहीं होता बल्कि कुछ समय बाद या तो पेमेंट पूरी हो जाती है या पैसा वापस आ जाता है। इस आर्टिकल में आपको यही बताने जा रहे हैं कि यूपीआई पेमेंट किन कारणों से अटकती है-

UPI Payment Failed

यूपीआई पेमेंट क्यों अटक जाती है (Photo: iStock)

UPI पेमेंट क्यों अटक जाती है?

तकनीकी समस्या

यूपीआई पेमेंट अटकने का सबसे पहला और बड़ा कारण तकनीकी समस्या होती है। हो सकता है कि आपके पेमेंट एप्लीकेशन, बैंक सर्वर या सेंट्रल यूपीआई सिस्टम में ही परेशानी आ रही हो। खासकर जब बहुत से लोग एक साथ पेमेंट कर रहे होते हैं, तब सिस्टम स्लो पड़ सकता है।

End of Feed