How To Update Aadhar Free: इस तारीख के बाद फ्री में अपडेट नहीं होगा आधार, इसी महीने बंद हो जाएगी यह सुविधा

How To Update Aadhar Free: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार को समय-समय पर अपडेट करना जरूरी कर दिया है, ताकी इसके जरिए होने वाले धोखाधड़ी को रोका जा सके। UIDAI के मुताबिक, हर 10 साल में आधार कार्ड की डिटेल अपडेट करना अनिवार्य है।

How To Update Aadhar Free: आधार को मुफ्त में अपडेट करने की डेडलाइन इस महीने समाप्त होने जा रही है। इसके बाद से आधार को अपडेट कराने के लिए आपको पैसा देना पड़ेगा। दिसंबर 2023 में, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार के मुफ्त में अपडेट करने की समय सीमा बढ़ाई थी। आधार कार्ड के फ्री में अपडेट करने की अंतिम तारीख 14 मार्च है। फिलहाल कोई भी अपने आधार कार्ड को केवल myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त में अपडेट कर सकता है। हालांकि यदि आप इसे ऑफलाइन अपडेट करते हैं तो 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है।

Update your Aadhaar card

समय-समय पर अपडेट जरूरी

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार को समय-समय पर अपडेट करना जरूरी कर दिया है, ताकी इसके जरिए होने वाले धोखाधड़ी को रोका जा सके। आपको बता दें कि ऑफलाइन आधार केंद्रों पर आधार अपडेट करना मुफ्त नहीं है। सिर्फ ऑनलाइन ही मुफ्त में आधार को अपडेट कराया जा सकता है। फ्री में आधार को अपडेट करने की सुविधा अब 14.03.2024 तक जारी है। कोई भी https://myaadhaar.uidai.gov.in/ up पर myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपने आधार को अपडेट करा सकता है।

End of Feed