नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुराने वाहनों को जब्त कर रही पुलिस, इस तरह से बचाएं अपनी कार

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 4, 2023, 12:57 PM IST

Old Cars in Noida & Greater Noida:नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस शहर में घूम-घूम कर ऐसे सभी वाहनों की रजिस्ट्रेशन डिटेल्स खंगाल रही है, जो एक से ज्यादा बार बिक चुके हैं। साथ ही सलाह दी जाती है कि अगर आप ऐसे वाहन के मालिक हैं तो आप अपना रजिस्ट्रेशन और ओनरशिप डिटेल्स जल्द से जल्द अपडेट करें।

Old Cars in Noida & Greater Noida: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शहरों में लागू किए गए नए नियमों के मद्देनजर अब नोएडा (Noida) और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) पुलिस कई पुराने वाहनों को जब्त कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा पुलिस (Noida Police) ने एक से ज्यादा बार बेचे गए वाहनों को जब्त करना शुरू कर दिया है। हिट एंड रन घटना के बाद से पुलिस नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ऐसी सभी कारों के ओनरशिप की पुष्टि कर रही है।

Old Cars in Noida & Greater Noida

Old Cars in Noida & Greater Noida

नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस शहर में घूम-घूम कर ऐसे सभी वाहनों की रजिस्ट्रेशन डिटेल्स खंगाल रही है, जो एक से ज्यादा बार बिक चुके हैं। साथ ही सलाह दी जाती है कि अगर आप ऐसे वाहन के मालिक हैं तो आप अपना रजिस्ट्रेशन और ओनरशिप डिटेल्स जल्द से जल्द अपडेट करें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि अगर ऐसे पुराने वाहनों के रजिस्ट्रेशन डिटेल्स अपडेट नहीं किए जाते हैं, तो इससे पुलिस को वाहन को जब्त करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ नियमों का पालन करने से आप अपने वाहन को जब्त होने से बचा सकते हैं।

End of Feed