UP Jal Sakhi Yojana application: केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं के उत्थान, उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में कई तरह की योजनाओं पर काम कर रही हैं। बीते वर्षों में इन योजनाओं से तस्वीर बदली भी है। उत्तर प्रदेश सरकार भी केंद्र के साथ कदम से कदम मिलाकर महिलाओं के जिए कई तरह की योजनाएं चला रही है, जिससे वह आत्मनिर्भर बन रही हैं। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से यूपी सरकार ने ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए यूपी जल सभी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत महिलाओं को पानी बिल के वितरण व वसूली का काम दिया जाता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की लगभग 20000 महिलाओं/युवतियों की जल सखी के रूप में नियुक्ति होगी। इस योजना में प्राथमिकता महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जुड़ी महिलाओं को दी जाएगी। हर घर नल योजना (Har Ghar Nal Yojana) के कुशल क्रियान्वन के लिए जल सखियों की नियुक्ति की योजना है। इसके बारे में अधिक जानकारी अधिकारिक वेबसाइट https://jalshakti-ddws.gov.in/ के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर नल योजना के तहत नल कनेक्शन का बिल एवं उसकी वसूली के लिए हर ग्राम पंचायत में एक जल सखी रखने का फैसला किया है।
UP Jal Sakhi Yojana के तहत पात्रता मानदंड
- केवल महिलाएं/युवतियां ही इस योजना के तहत आवेदन करने की पात्र है।
- आवेदिका को उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- 10वीं एवं 12वीं कक्षा पास महिलाएं ही इस योजना का लाभ लेने की पात्र है।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- 10वीं/12वीं कक्षा की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
यूपी जल सखी के माध्यम से गांव की 10वीं/12वीं पास महिलाओं एवं युवतियों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। इस योजना से जुड़कर महिलाएं हर महीने ₹6000 कमा सकेंगी।इच्छुक महिलाएं अपने ग्राम पंचायत की स्वयं सहायता समूह से संपर्क करके योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
