स्काईवॉक, सॉल्ट थेरेपी, क्रायोथेरेपी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, लखनऊ में लॉन्च होगा जश्न गोल्फ एस्टेट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फ्लोटिंग पैडल कोर्ट से लैस हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा। जिसमें में मिनी गोल्फ कोर्स, इनडोर बॉलिंग एली, आधुनिक क्लब हाउस, मल्टी-स्पोर्ट्स ज़ोन, प्रीमियम फिटनेस सेंटर, कैफे और सोशल लाउंज जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस दिवाली एक नया अल्ट्रा-लक्ज़री रिहायशी प्रोजेक्ट लॉन्च होने जा रहा है। रियल एस्टेट कंपनी जश्न रियल्टी ने घोषणा की है कि वह करीब 18 एकड़ में विकसित हो रहे जश्न गोल्फ एस्टेट को बाजार में उतारेगी। कंपनी के अनुसार, यह गोल्फ-फेसिंग परियोजना '4.99 BHK' कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी, जिसे उसने भारत की अपनी तरह की पहली आवासीय श्रेणी बताया है।

thumb

कंपनी का दावा है कि परियोजना में उत्तर प्रदेश का पहला रेजिडेंशियल स्काईवॉक, पहला सॉल्ट थेरेपी रूम और पहला क्रायोथेरेपी रूम विकसित किया जाएगा। इसके अलावा भारत का पहला फ्लोटिंग पैडल कोर्ट भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

End of Feed