बदल गया 'myAadhaar' Portal! पेश हुआ नया अवतार; अब और भी आसान होगा Aadhaar से जुड़ा काम

UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) की ओर से यूजर्स की सुविधा के लिए myAadhaar पोर्टल के नए Alpha Version को पेश किया गया है।

डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने myAadhaar portal के नए और आधुनिक संस्करण की घोषणा की है। यह अपडेट आधार सेवाओं को और अधिक सरल, तेज और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। UIDAI के CEO द्वारा इस पोर्टल के अल्फा वर्जन को पेश किया गया है, जो आने वाले समय में डिजिटल पहचान सेवाओं को एक नए स्तर पर ले जाने में अहम होगा। आइए जल्दी से जान लेते हैं कि नए myAadhaar पोर्टल में कौन-से बदलाव पेश किए गए हैं-

myAadhaar

myAadhaar (Photo: X handle/@UIDAI)


रीडिजाइन इंटरफेस

myAadhaar पोर्टल (Photo: X handle/@UIDAI)

नए myAadhaar पोर्टल में सबसे बड़ा बदलाव इसका रीडिजाइन किया गया इंटरफेस है। अब यूजर्स को एक फ्रेश और मॉडर्न लुक मिलेगा, जो लॉग इन से पहले और बाद दोनों ही स्थितियों में आसान और बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। रीडिजाइन इंटरफेस के साथ आम नागरिकों को बिना किसी तकनीकी परेशानी के आसानी से अपनी सेवाओं तक पहुंच मिलेगी।

End of Feed