UPI में आए दो बड़े फीचर, अब बिना इंटरनेट Tap करके होगा पेमेंट, शिकायतों का समाधान करेगा AI

अब फोकस पेमेंट के समय होने वाली परेशानी कम करने के साथ-साथ AI, सुरक्षा और यूजर कंट्रोल को मजबूत करने पर है। Tap and Pay जहां POS पेमेंट को कार्ड जैसा आसान बनाने की कोशिश है, वहीं MyUPI UPI यूजर्स को एक जगह से ट्रांजैक्शन मैनेज करने और समस्याओं का समाधान पाने की सुविधा देगा।

भारत में डिजिटल पेमेंट को और आसान और सुरक्षित बनाने के लिए UPI में दो नए फीचर लॉन्च किए गए हैं। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 10 सितंबर को UPI ‘Tap and Pay’ और AI आधारित ‘MyUPI’ फीचर पेश किए। इन दोनों फीचर्स को NPCI ने तैयार किया है। इसका मकसद पेमेंट के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करना, कस्टमर सपोर्ट बेहतर करना और यूजर्स को अपने UPI ट्रांजैक्शन पर ज्यादा कंट्रोल देना है।

UPI Tap and Pay

अब कार्ड की तरह फोन टैप करके करें UPI पेमेंट/Photo-Bhim

UPI इस समय देश का सबसे लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है और देश में होने वाले करीब 89 फीसदी डिजिटल ट्रांजैक्शन UPI के जरिए होते हैं। नए फीचर्स के जरिए अब NPCI पेमेंट सिस्टम को सिर्फ पैसे भेजने और लेने तक सीमित रखने के बजाय इसे ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

End of Feed