क्या आपका Credit Card भी हो सकता है 'लाइफटाइम फ्री'? जानिए Bank किन ग्राहकों को देता है ये सुविधा

क्या आप जानते हैं बैंक आपके क्रेडिट कार्ड (Credit Card) को Lifetime Free बना सकते हैं। जी हां, दरअसल यह बैंकों की कस्टमर रिटेंशन (Customer Retention) रणनीति का हिस्सा होता है।

क्रेडिट कार्ड (Credit Card) आज के समय में केवल पेमेंट का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह रिवॉर्ड्स, कैशबैक, ट्रैवल बेनिफिट्स और कई दूसरी सुविधाएं भी देता है। हालांकि, ज्यादातर क्रेडिट कार्ड के साथ जॉइनिंग फीस और सालाना शुल्क (Annual Fee) देना पड़ता है। ऐसे में लगभग हर दूसरा कार्डधारक चाहता है कि उसका कार्ड Lifetime Free बन जाए, ताकि भविष्य में कोई वार्षिक शुल्क न देना पड़े। लेकिन क्या बैंक हर ग्राहक को यह सुविधा देते हैं? आखिर बैंक किस आधार पर तय करते हैं कि किसी ग्राहक का क्रेडिट कार्ड लाइफटाइम फ्री किया जाए? आइए जानते हैं-

credit card

क्रेडिट कार्ड लाइफटाइम फ्री कैसे होगा (AI Generated Image)

इन ग्राहकों को मिलती है ये सुविधा

दरअसल, बैंक किसी क्रेडिट कार्ड को लाइफटाइम फ्री बनाने का फैसला केवल ग्राहक को खुश करने के लिए नहीं करते, बल्कि यह उनकी कस्टमर रिटेंशन (Customer Retention) रणनीति का हिस्सा होता है। नए ग्राहक जोड़ने की तुलना में पुराने और भरोसेमंद ग्राहक को बनाए रखना बैंकों के लिए अधिक फायदेमंद माना जाता है। यही कारण है कि कई बार जब कोई ग्राहक अपना क्रेडिट कार्ड बंद करवाने की बात करता है, तो बैंक उसे रोकने के लिए कार्ड को Lifetime Free करने या वार्षिक शुल्क माफ करने का प्रस्ताव दे सकते हैं।

End of Feed