Suryoday Small Finance Bank FD: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की राशि के लिए चुनिंदा अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें 1 मार्च, 2024 से प्रभावी हैं। बैंक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 25 महीने की अवधि की FD में ब्याज दरों में 41 बेसिस प्वाइंट (BPS) का बदलाव हुआ है। ब्याज दरों में बदलाव के बाद बैंक अब 2 साल और 1 महीने (25 महीने) की अवधि पर आम जनता के लिए 4.00 फीसदी से 9.01 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 4.50 फीसदी से 9.25 फीसदी की ब्याज दरों के साथ 2 करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट स्वीकार करता है।
FD योजना पर 9% से अधिक का ब्याज
6 महीने से 10 साल
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 6 महीने से 10 साल के बीच की अवधि के लिए 5 फीसदी से 8.60 फीसदी के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, आरडी के लिए न्यूनतम किस्त राशि 100 रुपये (और उसके 1 रुपये के गुणक) है। समय से पहले निकासी के मामले में, उस अवधि के लिए ब्याज का भुगतान किया जाएगा जब जमा राशि बैंक के पास रही, ऐसी अवधि के लिए जमा की बुकिंग की तारीख पर प्रचलित ब्याज दर पर 1 फीसदी का लागू जुर्माना कम होगा।
9 फीसदी से अधिक का ब्याज
सबसे अच्छी बात यह है कि नियमित ग्राहकों को अब 25 महीने की जमा पर 9.01 प्रतिशत ब्याज दर मिल सकती है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 9.25 प्रतिशत ब्याज दर मिल सकती है। बैंक अपने बचत खाता ग्राहकों को 5 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये तक के स्लैब में 7.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।
एफडी की अवधि और ब्याज
ब्याज दरों में बदलाव के बाद बैंक 7 दिन से 14 दिन की एफडी पर बैंक समान्य नागरिकों और सीनियर सिटीजंस को क्रमश: 4 फीसदी और 4.50 फीसदी, 15 दिन से 45 दिन तक की एफडी के लिए 4.25 फीसदी और 4.75 फीसदी, 46 दिन से 90 दिन की एफडी के लिए 4.50 फीसदी और 5 फीसदी, 91 दिन से 6 महीने तक की एफडी के लिए 5 फीसदी और 5.50 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।
